लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: April 14, 2021 17:44 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 अप्रैल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को डॉ भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए लगा दिया।

खट्टर ने आंबेडकर की जयंती के मौके पर सोनीपत के राय स्थित डॉ बी आर आंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के परिसर में स्वामी विवेकानंद और मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर दो छात्रावासों का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उद्घाटन किया। इन छात्रावासों के निर्माण पर 17.19 करोड़ रुपये की लागत आयी है।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह के बाद चंडीगढ़ से एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि इन दो छात्रावासों का उद्घाटन करना उनके लिए गर्व की बात है। इनमें से एक छात्रावास लड़कियों के लिए है जबकि दूसरा लड़कों के लिए है।

उन्होंने कहा कि आंबेडकर के नाम पर स्थित विश्वविद्यालय के परिसर में इन छात्रावासों के जरिए हरियाणा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा, ‘‘...मुझे उम्मीद है कि इस संस्थान से निकलने वाले छात्र डॉ आंबेडकर के मूल्यों और शिक्षाओं का अनुसरण करेंगे तथा उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते और उनके सपने को पूरा करने में योगदान करेंगे।’’

एक आधिकारिक बयान के अनुसार खट्टर ने कहा कि आंबेडकर ने हमें ऐसा संविधान दिया है जिसने हमें विविधता में एकता की अहम अवधारणा सिखाई है। उन्होंने कहा, ‘‘ भारत के संविधान का मसौदा तैयार करते समय डॉ आंबेडकर ने एक समृद्ध और सशक्त भारत की परिकल्पना की, जहां सब के साथ समान व्यवहार हो और उन्हें समान अधिकार तथा न्याय मिले।’’

मुख्यमंत्री ने पिछले छह वर्षों में भाजपा नीत सरकार द्वारा समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों