लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: चोरी के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद नाबालिग ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या की

By विशाल कुमार | Updated: January 16, 2022 14:10 IST

पोस्टमॉर्टम से पहले मृतक की मां सुमन उर्फ सोनू और बहन मोनू ने फतेहाबाद पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीड़िता को थाने में बेरहमी से पीटा गया।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिक के खिलाफ फतेहाबाद थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है।फतेहाबाद से आए परिजनों ने बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीड़ित को थाने में बेरहमी से पीटा गया। 

चंडीगढ़: हरियाणा में चोरी के आरोप में गिरफ्तार होने से अपमानित महसूस कर रहे एक  17 वर्षीय किशोर ने शनिवार की शाम को अंबाला के बोर्स्टेल जेल में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। फतेहाबाद पुलिस स्टेशन में चोरी के आरोप में गिरफ्तार नाबालिक को गुरुवार को बोर्स्टेल जेल ले जाया गया था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिक के खिलाफ फतेहाबाद थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में भाटिया कॉलोनी फतेहाबाद में किराए के मकान में रहने वाले विनोद कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 11 जनवरी को घर में ताला लगाकर शहर से बाहर गए थे। 

अगले दिन लौटने पर, उन्होंने ताला टूटा हुआ पाया और अलमारी से 3,000 रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने पड़ोस से पूछताछ के बाद आईपीसी की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फतेहाबाद से आए परिजनों ने बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट याचना की देखरेख में तीन डॉक्टरों के पैनल ने शनिवार को पोस्टमॉर्टम किया।

पोस्टमॉर्टम से पहले मृतक की मां सुमन उर्फ सोनू और बहन मोनू ने फतेहाबाद पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीड़ित को थाने में बेरहमी से पीटा गया। 

उन्होंने लड़के की आत्महत्या के लिए बोर्स्टेल जेल अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। लड़के को कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार अलग कमरे में रखा गया था। जेल का एक कर्मचारी जब उसे खाना देने गया तो उसने पीड़ित का शव पंखे से लटका पाया।

बता दें कि, साल 2019 में जेल में बंद 20 बंदी सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में दीवार फांद कर फरार हो गए थे।

टॅग्स :हरियाणाHaryana Policeआत्महत्या प्रयास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं