लाइव न्यूज़ :

प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों के बीच हरियाणा ने पुरुष आरक्षी भर्ती परीक्षा रद्द की

By भाषा | Updated: August 7, 2021 22:40 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात अगस्त प्रश्न पत्र होने की खबरों के बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने शनिवार को पुरुष आरक्षियों (कॉन्स्टेबल) की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा रद्द कर दी है। यह जानकारी एक आधिकारिक आदेश में दी गई।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को परीक्षा का पहला दिन था और राज्य के 35 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में उम्मीदवार शामिल हुए थे। रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा होनी थी।

एचएसएससी द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया, ‘‘ सभी उम्मीदवारों को अधिसूचित किया जाता है कि परीक्षा जो सात अगस्त 2021 को (सुबह और शाम की पालियों में) हुई थी और आठ अगस्त 2021 को (सुबह और शाम की पालियों में) होनी थी, उन्हें अब रद्द किया जाता है। परीक्षा की नयी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। असुविधा के लिए खेद है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस मुद्दे पर राज्य की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यह 28वां प्रश्नपत्र (विभिन्न भर्तियों का) है जो लीक हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक बार फिर पुलिस आरक्षी प्रश्नपत्र लाखों रुपये में बिके हैं।’’सुरजेवाला ने कहा कि प्रश्नपत्रों का लीक होना संभव ही नहीं सकता जब तक कि माफिया के सिर पर सत्ता में रहने वाले लोगों का हाथ ना हो।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘लाखों छात्रों के भविष्य के लिए कौन जिम्मेदार है? गत सात सालों में विभिन्न प्रश्नपत्र लीक मामले में एक भी व्यक्ति गिरफ्तार नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर