लाइव न्यूज़ :

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोगः पुरुष कॉन्स्टेबल की भर्ती होने वाली परीक्षा रद्द, जानें क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2021 16:52 IST

Haryana Staff Selection Commission: परीक्षा की नयी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। असुविधा के लिए खेद है।

Open in App
ठळक मुद्देलाखों छात्रों के भविष्य के लिए कौन जिम्मेदार है?गत सात सालों में विभिन्न प्रश्नपत्र लीक मामले में एक भी व्यक्ति गिरफ्तार नहीं हुआ है।

Haryana Staff Selection Commission: प्रश्न पत्र होने की खबरों के बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने शनिवार को पुरुष आरक्षियों (कॉन्स्टेबल) की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा रद्द कर दी है। यह जानकारी एक आधिकारिक आदेश में दी गई।

 

 

उल्लेखनीय है कि शनिवार को परीक्षा का पहला दिन था और राज्य के 35 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में उम्मीदवार शामिल हुए थे। रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा होनी थी। एचएसएससी द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया, ‘‘ सभी उम्मीदवारों को अधिसूचित किया जाता है कि परीक्षा जो सात अगस्त 2021 को (सुबह और शाम की पालियों में) हुई थी और आठ अगस्त 2021 को (सुबह और शाम की पालियों में) होनी थी, उन्हें अब रद्द किया जाता है। परीक्षा की नयी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। असुविधा के लिए खेद है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस मुद्दे पर राज्य की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यह 28वां प्रश्नपत्र (विभिन्न भर्तियों का) है जो लीक हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक बार फिर पुलिस आरक्षी प्रश्नपत्र लाखों रुपये में बिके हैं।’’

सुरजेवाला ने कहा कि प्रश्नपत्रों का लीक होना संभव ही नहीं सकता जब तक कि माफिया के सिर पर सत्ता में रहने वाले लोगों का हाथ ना हो। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘लाखों छात्रों के भविष्य के लिए कौन जिम्मेदार है? गत सात सालों में विभिन्न प्रश्नपत्र लीक मामले में एक भी व्यक्ति गिरफ्तार नहीं हुआ है।’’ 

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे