लाइव न्यूज़ :

Haryana Cabinet Reshuffle: मनोहर लाल खट्टर मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा के कमल गुप्ता, जजपा के देवेंद्र सिंह बबली ने मंत्री के रूप में शपथ ली

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 28, 2021 17:05 IST

Haryana Cabinet Reshuffle: हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर नीत सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को हो गया। भाजपा के मुख्यमंत्री सहित 10 मंत्री हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देजजपा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित तीन मंत्री होंगे।रंजीत सिंह चौटाला मंत्री के रूप में शामिल एकमात्र निर्दलीय विधायक हैं। अक्टूबर 2019 के चुनाव में भाजपा को 90 विधानसभा सीट में से 40 सीट मिली थीं।

Haryana Cabinet Reshuffle: हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। भाजपा के कमल गुप्ता, जजपा के देवेंद्र सिंह बबली ने मंत्री के रूप में शपथ ली है। यह पिछले दो साल में दूसरी बार मंत्रिमंडल का विस्तार है।

मंत्रिमंडल में टोहाना से जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक देवेंद्र सिंह बबली और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोटे से एक विधायक मंत्री बनाए गए। हिसार से विधायक डॉ कमल गुप्ता ने संस्कृत में शपथ ली। हरियाणा में भाजपा और जजपा गठबंधन की सरकार है और उसे 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2019 में शपथ ग्रहण के करीब दो सप्ताह बाद नवंबर महीने में मंत्रिपरिषद का विस्तार किया था और 10 नये मंत्रियों को इसमें शामिल किया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रिपरिषद विस्तार से पहले संवाददाताओं से कहा, “दो विधायकों को शामिल किया जाएगा। एक कमल गुप्ता हैं और दूसरे देवेंद्र बबली।”

खट्टर ने मंत्रिपरिषद में विस्तार को लेकर कई महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा, "हां, अब सस्पेंस खत्म हो गया है।" दो विधायकों के शपथ लेने के बाद, मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में संख्या बल 14 हो जाएगा, जोकि ऊपरी सीमा भी है। इससे पहले, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के 27 अक्टूबर, 2019 को शपथ लेने के कुछ दिन बाद नवंबर 2019 में 10 विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरजननायक जनता पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो