हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तारः दो साल में दूसरी बार, दो विधायक बन सकते हैं मंत्री, जानिए कौन-कौन दौड़ में
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2021 17:38 IST2021-12-27T17:36:49+5:302021-12-27T17:38:08+5:30
Haryana Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2019 में शपथ ग्रहण के करीब दो सप्ताह बाद नवंबर महीने में मंत्रिपरिषद का विस्तार किया था और 10 नये मंत्रियों को इसमें शामिल किया था।

हरियाणा में भाजपा और जजपा गठबंधन की सरकार है।
Haryana Cabinet Expansion: हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर नीत सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को होगा। यह पिछले दो साल में दूसरी बार मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।
मंत्रिमंडल में टोहाना से जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक देवेंद्र सिंह बबली और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोटे से भी एक विधायक को शामिल किये जाने की संभावना जताई जा रही है। एक आधिकारिक बयान में बताया गया, ‘‘हरियाणा राजभवन में 28 दिसंबर को शाम चार बजे एक समारोह में मंत्रिमंडल विस्तार होगा।’’
Haryana cabinet expansion to take place tomorrow. New ministers of the state cabinet are expected to take oath tomorrow at 4 pm: CMO pic.twitter.com/6Ooic4iZRh
— ANI (@ANI) December 27, 2021
भाजपा के कोटे से बनाए जाने वाले मंत्रियों में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और पंचकूला से विधायक ज्ञान चंद गुप्ता तथा हिसार से विधायक डॉ कमल गुप्ता के नाम सबसे आगे माने जा रहे हैं। हरियाणा में भाजपा और जजपा गठबंधन की सरकार है और उसे 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2019 में शपथ ग्रहण के करीब दो सप्ताह बाद नवंबर महीने में मंत्रिपरिषद का विस्तार किया था और 10 नये मंत्रियों को इसमें शामिल किया था।