लाइव न्यूज़ :

हरियाणा उपचुनाव: अभय चौटाला ने ऐलनाबाद विधानसभा सीट 6,700 मतों से जीती

By भाषा | Updated: November 2, 2021 17:22 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो नवंबर इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के नेता अभय सिंह चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोविन्द कांडा को हरियाणा के ऐलनाबाद निर्वाचन क्षेत्र में हुए विधानसभा उपचुनाव में 6,700 मतों से पराजित किया। कांग्रेस के उम्मीदवार पवन बेनीवाल तीसरे स्थान पर रहे।

चुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को हुआ था और इसके नतीजे मंगलवार को घोषित किये गए। अधिकारियों ने बताया कि आईएनएलडी के उम्मीदवार ने लगभग 66,000 मत प्राप्त किये। केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में चौटाला ने जनवरी में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद उपचुनाव हुए।

इस सीट पर 19 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था जिनमें से ज्यादातर निर्दलीय उम्मीदवार थे। गोविन्द कांडा, हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष और विधायक गोपाल कांडा के भाई हैं और वह पिछले महीने भाजपा में शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है