लाइव न्यूज़ :

पूर्व मंत्री को रोके जाने पर हरियाणा के भाजपा सांसद ने आंख निकालने और हाथ काटने की धमकी दी

By भाषा | Updated: November 6, 2021 19:25 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह नवंबर रोहतक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं को रोककर रखे जाने के बाद कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने शनिवार को धमकी दी कि अगर हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को किसी ने निशाना बनाया तो “उसकी आंखें निकाल ली जाएंगी और हाथ काट दिए जाएंगे।”

शर्मा की टिप्पणी ग्रोवर और कुछ अन्य भाजपा नेताओं को रोहतक के किलोई में एक मंदिर के परिसर के भीतर घंटों तक रोके रखे जाने के एक दिन बाद आई है। यहां कई ग्रामीणों और किसानों ने बाहर प्रदर्शन किया।

भाजपा ने शुक्रवार की घटना का आरोप लगाते हुए रोहतक में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए, भाजपा सांसद शर्मा ने कांग्रेस और पार्टी नेताओं भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा पर हमला किया और कहा कि ग्रोवर को निशाना बनाया गया क्योंकि दीपेंद्र हुड्डा उनकी वजह से लोकसभा चुनाव हार गए थे।

शर्मा ने कांग्रेस और पार्टी नेता दीपेंद्र हुड्डा को चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘अगर मनीष ग्रोवर के खिलाफ आंख तरेरी तो उस आंख को निकाल दिया जाएगा और अगर कोई हाथ उठाया गया तो वह हाथ काट दिया जाएगा। बख्शेंगे नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो