लाइव न्यूज़ :

हरियाणा भाजपा के नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

By भाषा | Updated: March 30, 2021 21:00 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 मार्च पंजाब के मुक्तसर जिले में हाल ही में भाजपा विधायक अरूण नारंग पर हुये कथित हमले के विरोध में पड़ोसी हरियाणा में भाजपा ने मंगलवार को राज्य में प्रदर्शन किया, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला जलाया और उनके इस्तीफे की मांग की ।

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर से विधायक नारंग की शनिवार को मुक्तसर जिले के मलौट में प्रदर्शनकारी किसानों ने कथित रूप से पिटाई कर दी तथा उनके कपड़े फाड़ दिये थे।

हरियाणा भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की । प्रदेश के झज्जर, फतेहाबाद, पंचकुला एवं यमुनानगर समेत अन्य स्थानों पर भाजपा ने यह प्रदर्शन किया।

भाजपा नेताओं ने पंजाब प्रदेश में कानून व्यवस्था के मद्देनजर राज्य की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त किये जाने की मांग की । इन नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया ।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की भी मांग की । इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की ।

यमुनानगर में भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने घटना को अलोकतांत्रिक करार देते हुये कहा कि निर्वाचित जन प्रतिनिधि पर हमला स्वीकार्य नहीं है ।

पंजाब के कई राजनीतिक दलों ने मुक्तसर जिले की घटना की निंदा की ।

पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर ने भी नारंग पर हुये हमले की निंदा करते हुये राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है।

पंजाब में भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले चार महीने से प्रदर्शन कर रहे किसानों के रोष का सामना करना पड़ा है । किसान इन कानूनों को वापस लिये जाने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी किसानों ने कुछ मौकों पर भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों को बाधित भी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल