लाइव न्यूज़ :

हरियाणा : लिंगानुपात में सुधार के लिए भिवानी के उपायुक्त सम्मानित

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:09 IST

Open in App

भिवानी (हरियाणा), आठ मार्च हरियाणा सरकार ने राज्य में लिंगानुपात को बेहतर बनाने की दिशा में अच्छा काम करने वाले जिलाधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार, आठ मार्च को चंडीगढ़ में सम्मानित किया।

भिवानी के एसडीएम महेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रांतीय राजधानी चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भिवानी के उपायुक्त (जिलाधिकारी) जयबीर सिंह आर्य को तीन लाख रुपए, स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। लिंगानुपात बेहतर करने की दिशा में सिंह को अच्छा काम करने के लिए दूसरा पुरस्कार दिया गया है।

चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम और मुख्यमंत्री खट्टर के संबोधन का भिवानी में सीधा प्रसारण किया गया।

उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने कल बताया था कि राज्य में 2015 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत हुई। उस वक्त जिले में लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 871 महिलाओं का था। जिला प्रशासन के प्रयास और जागरुकता अभियान की मदद से इसमें सुधार हुआ और मार्च 2020 में यह यह प्रति 1000 पुरुषों पर बढ़कर 921 हो गया।

गौरतलब है कि मार्च 2020 में हरियाणा राज्य का लिंगानुपात 922 था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे