लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: एटीएम का शटर काटकर चोरी का प्रयास, बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़े

By भाषा | Updated: April 3, 2021 16:37 IST

Open in App

भिवानी, तीन अप्रैल हरियाणा में भिवानी के कलिंगा गांव में शुक्रवार देर रात पंजाब नेशनल बैंक स्थित एटीएम केंद्र का शटर काटकर चोरी का प्रयास किया गया। गैस कटर साथ लेकर आए चोर मशीन का नकदी बॉक्स नहीं काट पाए। एटीएम में करीब 12 लाख रुपये की नकदी थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह जब बैंक अधिकारी पहुंचे तो एटीएम केंद्र का शटर कटा हुआ मिला। वारदात की सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की। हालांकि, चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।

बैंक प्रबंधक धर्मवीर दहिया ने बताया कि बैंक शाखा के अंदर ही एटीएम लगाया गया है। रोज की तरह शुक्रवार शाम को भी बैंक बंद करके कर्मचारी चले गए थे।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह बैंक पहुंचे तो एटीएम केंद्र का शटर का हुआ मिला। एटीएम का नक्दी बॉक्स भी काटने का प्रयास किया गया था। इसकी पड़ताल करने उसमें रखी 11 लाख 92 हजार रुपये की नकदी सुरक्षित मिली।

प्रबंधक ने बताया कि चोरों ने नकदी बॉक्स को गैस कटर से काटने का प्रयास किया, जिसके चलते ढाई हजार रुपये की नकदी जल गई। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले वहां लगे चार सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों की हार्डडिस्क को कब्जे में लिया। इसमें कुछ लोग दिखाई दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए