लाइव न्यूज़ :

हरियाणा : गृह मंत्री अनिल विज के कार्यालय में काम करने वाले सहायक ने लीक की महत्वपूर्ण जानकारी

By भाषा | Updated: September 25, 2021 01:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 सितंबर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के कार्यालय में सहायक के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी को गोपनीय मामलों की जानकारी लीक करने के आरोप में शुक्रवार को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक कर्मचारी को गोपनीय दस्तावेज वाली फाइलों की फोटो खींचते हुए पकड़ा गया था।

विज ने कर्मचारी की गतिविधियों पर संदेह जताते हुए संवाददाताओं की मौजूदगी में कर्मचारी के मोबाइल फोन की जांच कर पुलिस को फोन किया। उसके मोबाइल फोन में कुछ गोपनीय फाइलों, दस्तावेजों और विभागों के गोपनीय मामलों की जानकारी की तस्वीरें मिलीं।

विज की शिकायत पर कर्मचारी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह मंत्री की मौजूदगी में ही हुआ। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि विज के पास गृह विभाग के अलावा स्वास्थ्य, शहरी निकाय, तकनीकी शिक्षा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से संबंधित मंत्रालयों का भी कार्यभार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे