लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनावः सुखबीर सिंह बादल ने कहा- लोगों की आकांक्षाएं पूरी करने के लिए जाने जाते हैं क्षेत्रीय दल

By भाषा | Updated: October 13, 2019 05:55 IST

हरियाणा के कालांवाली विधानसभा क्षेत्र से शिअद के उम्मीदवार राजिंदर सिंह देसूजोधा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री देवीलाल को ही सिरसा जिले के ज्यादातर विकास का श्रेय जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देशिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि क्षेत्रीय दल लोगों की आकांक्षाएं पूरी करने के लिए जाने जाते हैं। हरियाणा में भाजपा से नाता तोड़ने के बाद शिअद इनेलो के साथ गठजोड़ कर विधानसभा चुनाव लड़ रहा है।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि क्षेत्रीय दल लोगों की आकांक्षाएं पूरी करने के लिए जाने जाते हैं तथा शिअद एवं इंडियन लोकदल दल (इनेलो) ने अपनी अपनी सरकारों में सदैव ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किया। हरियाणा में भाजपा से नाता तोड़ने के बाद शिअद इनेलो के साथ गठजोड़ कर विधानसभा चुनाव लड़ रहा है।हरियाणा के कालांवाली विधानसभा क्षेत्र से शिअद के उम्मीदवार राजिंदर सिंह देसूजोधा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री देवीलाल को ही सिरसा जिले के ज्यादातर विकास का श्रेय जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ चौधरी साहब (देवीलाल) ने इस क्षेत्र से जलजमाव खत्म किया जिस तरह (प्रकाश सिंह)बादल ने (पंजाब के) मुक्तसर में किया।’’ उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में पंजाब में आशातीत विकास हुआ और राज्य बिजली के मामले में अधिशेष वाला राज्य बन गया। राज्य में पांच हवाई अड्डे बनाये गये , बुनियादी ढांचों का विकास हुआ तथा ट्यूबवेल कनेक्शनों के लिए मुफ्त बिजली दी गयी।

सिंह ने कहा, ‘‘ हम हरियाणा में उसी स्तर का विकास लाना चाहते हैं।’’ हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है। शिअद ने तीन विधानसभा क्षेत्रों कालांवाली, रतिया और गुहला चीका से उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019शिरोमणि अकाली दलहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी