लाइव न्यूज़ :

CM खट्टर का कांग्रेस और इनेलो पर हमला, कहा-रेवड़ियां बांटने से वोट नहीं मिलेंगे

By भाषा | Updated: October 14, 2019 05:56 IST

Haryana Assembly Polls: मुख्यमंत्री मनोहर लालखट्टर ने कहा, ‘‘ विपक्षी विश्वनीयता के संकट से जूझ रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ समाज के जिन वर्गों को मदद की जरूरत है, उनकी मदद की जाए, लेकिन मतदाताओं को रेवड़ियां बांटना, यह स्वस्थ प्रवृति नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और इनेलो द्वारा अपने चुनाव घोषणापत्रों में ऋण माफी एवं अन्य सौगातों की घोषणा करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि रेवड़ियां बांटने से वोट नहीं मिलेंगे। खट्टर ने कहा कि दूसरी तरफ भाजपा नेकनीयती से ‘सच्चे वादे’ कर रही है।

कांग्रेस और इनेलो द्वारा अपने चुनाव घोषणापत्रों में ऋण माफी एवं अन्य सौगातों की घोषणा करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि रेवड़ियां बांटने से वोट नहीं मिलेंगे क्योंकि विपक्षी दलों के सामने ‘विश्वसनीयता का संकट’ है। खट्टर ने कहा कि दूसरी तरफ भाजपा नेकनीयती से ‘सच्चे वादे’ कर रही है।

उन्होंने भाजपा का घोषणापत्र ‘म्हारे सपनों का हरियाणा’ जारी करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मतदाता परिपक्व और बुद्धिमान हैं। उन्हें उनके वादों के बारे में पता है, उन्हें मालूम है कि सीमित संसाधन हैं, जहां से पैसा आना है।’’ सत्तारूढ़ पार्टी के घोषणापत्र में किसानों, अनुसूचित जाति, महिलाओं और युवकों के लिए कई कदमों का वादा किया गया है।

इसमें कहा गया है कि पार्टी किसानों और अनुसूचित जाति के लोगों के लिए आसान ऋण सुनिश्चित करेगी, लड़कियों को सरकारी महाविद्यालयों में मुफ्त शिक्षा मिलेगी और 25 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, आर एल कटारिया, राव इंदरजीत सिंह, हरियाणा के मंत्री अनिल विज, घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष ओ पी धनखड़ और राज्यसभा सदस्य अनिल जैन इस मौके पर मौजूद थे।

खट्टर ने कहा, ‘‘ विपक्षी विश्वनीयता के संकट से जूझ रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ समाज के जिन वर्गों को मदद की जरूरत है, उनकी मदद की जाए, लेकिन मतदाताओं को रेवड़ियां बांटना, यह स्वस्थ प्रवृति नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल मुफ्त की सौगात देने का वादा करने में यकीन करते हैं जबकि भाजपा ने वास्तविकता और उन बातों पर ध्यान केंद्रित किया, जिन्हें किया जा सकता है। ‘‘कांग्रेस बस ऋणमाफी का राग अलाप रही है।’’ खट्टर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘पंजाब में उसने ऋणमाफी का वादा किया, जबकि उसके पास कर्मचारियों को देने तक के लिए पर्याप्त पैसे नहीं है।

मध्यप्रदेश और राजस्थान में उसने एक किश्त के रूप में बस 50000 रुपये दिये।’’ खट्टर की प्रशंसा करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘ उन्होंने हरियाणा की छवि बदल दी, बुनियादी बदलाव हुआ है। उन्होंने हरियाणा की राजनीतिक संस्कृति बदल डाली। राज्य की छवि पहले ऐसी थी कि वह भ्रष्टाचार एवं भाई-भतीजावाद का पर्याय हो लेकिन अब वह भ्रष्टाचार मुक्त है और विकास के मार्ग पर बढ़ रहा है।’’ 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन