लाइव न्यूज़ :

PM मोदी की रैली में व्यक्ति ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पर खड़े किए सवाल, मंच पर फेंके पन्ने

By भाषा | Updated: October 15, 2019 23:21 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करके लिखे गए पत्र में व्यक्ति ने कहा है कि यमुनानगर में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ 26 अगस्त को उसके शिक्षक ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक चुनावी रैली में एक व्यक्ति ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर सवाल उठाते हुए नारे लगाए और उनके मंच की तरफ कुछ कागज फेंके। इस व्यक्ति ने चिल्लाते हुए कहा, ‘‘ कहां है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ?’’ उसके बाद रैली में करीब पांच मिनट तक हो-हल्ला हुआ और करीब पांच मिनट बाद पुलिस ने इस व्यक्ति को पकड़ लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक चुनावी रैली में एक व्यक्ति ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर सवाल उठाते हुए नारे लगाए और उनके मंच की तरफ कुछ कागज फेंके। हालांकि प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन जारी रखा। इस व्यक्ति ने चिल्लाते हुए कहा, ‘‘ कहां है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ?’’ उसके बाद रैली में करीब पांच मिनट तक हो-हल्ला हुआ और करीब पांच मिनट बाद पुलिस ने इस व्यक्ति को पकड़ लिया।

रैली में सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को मीडिया ब्लॉक के निकट रोका और उसे वहां से ले गए। रैली में मौजूद कई श्रोता अपने स्थान से खड़े होकर यह देखने लगे कि आखिर चल क्या रहा है? व्यक्ति की पहचान जगाधरी के रहनेवाले अशोक कुमार के रूप में हुई है। उसने मोदी के संबोधन स्थल की तरफ कागज भी फेंके थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करके लिखे गए पत्र में व्यक्ति ने कहा है कि यमुनानगर में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ 26 अगस्त को उसके शिक्षक ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। व्यक्ति ने पत्र में आरोप लगाया है कि जब इस मामले की शिकायत पुलिस से की तो उन्होंने कोई कार्रवाई करने के बजाय छात्रा के माता-पिता पर ही प्राथमिकी दर्ज कर दी।

कुमार ने आरोप लगाया कि धरने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी नहीं वापस ली। इस मामले पर पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामले में जांच चल रही है।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया