लाइव न्यूज़ :

नेताओं के बहिष्कार के खिलाफ हरियाणा विधानसभा ने प्रस्ताव पारित किया

By भाषा | Updated: March 15, 2021 20:23 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 मार्च हरियाणा विधानसभा ने सोमवार को एक प्रस्ताव पारित कर नेताओं के बहिष्कार के किसी भी प्रयास की निंदा की। केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर कई गांवों में सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं के विरोध के बाद यह कदम उठाया गया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा प्रस्ताव पेश करने के बाद कांग्रेस ने सदन का बहिष्कार किया।

प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘अगर कोई संगठन या समाज का कोई तबका किसी भी दल के नेता के बहिष्कार की बात करता है तो यह सदन इसकी निंदा करने का प्रस्ताव रखता है।’’

प्रस्ताव में किसी राजनीतिक पार्टी या नेताओं का जिक्र नहीं है।

कांग्रेस के सदन से बहिर्गमन के बाद इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। वहीं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इसे लाने की जरूरत नहीं थी क्योंकि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है।

कांग्रेस द्वारा राज्य विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद यह प्रस्ताव लाया गया है।

मुख्यमंत्री खट्टर ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि भाजपा-जजपा नेताओं का बहिष्कार करने वालों का वह समर्थन कर रही है और किसानों को भड़का रही है।

खट्टर ने कांग्रेस विधायकों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘आप लोकतंत्र के हत्यारे हैं, हम ऐसा नहीं होने देंगे।’’

हुड्डा ने आरोपों से इंकार किया और कहा, ‘‘सदन में अपनी पार्टी की तरफ से मैं कहना चाहता हूं कि कांग्रेस का कोई सदस्य उन्हें नहीं भड़का रहा है। हम केवल उनकी मांगों का समर्थन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह