Haryana Assembly Elections 2024: तिहाड़ जेल में बंद में बंद सीएम अरविंद होंगे आप के स्टार प्रचारक?, 40 प्रचारकों की लिस्ट जारी, देखें सूची
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2024 06:36 IST2024-09-12T06:34:33+5:302024-09-12T06:36:56+5:30
Haryana Assembly Elections 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

file photo
Haryana Assembly Elections 2024: आम आदमी पार्टी (आप) ने पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 40 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए। इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा और संजय सिंह के नाम शामिल हैं। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने के बाद आप हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।
हरियाणा में अहंकारी भाजपा को सबक सिखाना है
— AAP Haryana (@AAPHaryana) September 11, 2024
सोहना में बदलाव के लिए 5 अक्टूबर को झाड़ू का बटन दबाना है।#HaryanaMeinBadlavKiJhadupic.twitter.com/YI0Dtb6bw9
दिल्ली के आबकारी नीति ‘घोटाले’ से जुड़े मामले में केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप के अन्य स्टार प्रचारकों में मनीष सिसोदिया, संदीप पाठक, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और कैलाश गहलोत के नाम शामिल हैं। मान के अलावा, पंजाब से अन्य स्टार प्रचारकों में मंत्री अमन अरोड़ा, हरजोत सिंह बैंस और चेतन सिंह जौरामाजरा शामिल हैं।
सभी 90 विधानसभाओं पर हमारे उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और एक मजबूत विकल्प की सरकार अरविंद केजरीवाल की सरकार बनायेंगे - जो बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य पर काम करेगी, महिलाओं को हर महीने ₹1000 देने के साथ सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार की गारंटी देगी। pic.twitter.com/njkiZXbzAu
— Dr Sushil Gupta (@DrSushilKrGupta) September 11, 2024
📢Announcement 📢
— AAP Haryana (@AAPHaryana) September 11, 2024
The Party hereby announces the 6th list of candidates for the state elections for Haryana Assembly.
Congratulations to all 💐 pic.twitter.com/CzxvIZgOFl
आम आदमी पार्टी की छठी सूची में आये सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/zNK9FlJLGR
— Dr Sushil Gupta (@DrSushilKrGupta) September 11, 2024