Haryana Assembly Elections 2024: ओपी धनखड़ होंगे घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष, 14 अन्य सदस्य शामिल, भाजपा ने तैयारी शुरू की, देखें लिस्ट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2024 19:46 IST2024-08-19T19:42:20+5:302024-08-19T19:46:32+5:30
Haryana Assembly Elections 2024: अभिमन्यु, रणबीर गंगवा, विपुल गोयल, किरण चौधरी, भव्य बिश्नोई और सुनीता दुग्गल शामिल हैं।

हरियाणा मुख्यमंत्री
Haryana Assembly Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई ने राज्य में एक अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को वरिष्ठ नेता ओ पी धनखड़ के नेतृत्व में एक घोषणापत्र समिति का गठन किया। पार्टी के एक बयान के अनुसार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने समिति के गठन की घोषणा की जिसकी अगुवाई भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पी धनखड़ करेंगे। समिति में 14 अन्य सदस्य होंगे।
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष @MohanLal_Badoli जी द्वारा विधानसभा चुनाव 2024 हेतु प्रदेश मेनिफेस्टो समिति की घोषणा की है। pic.twitter.com/aHNGr0f1qk
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) August 19, 2024
कांग्रेस ने हमेशा गरीबों,दलितों और पिछड़ों का शोषण किया है।
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) August 18, 2024
भूपेंद्र हुड्डा के शासन काल में किस प्रकार से मिर्चपुर और गोहाना कांड हुआ था उसके बारे में भी बताने का काम करें। pic.twitter.com/zJDJthiorj
समिति के सदस्यों में वरिष्ठ पार्टी नेता अभिमन्यु, रणबीर गंगवा, विपुल गोयल, किरण चौधरी, भव्य बिश्नोई और सुनीता दुग्गल शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव एक अक्टूबर को एक चरण में संपन्न होगा और चुनाव परिणाम चार अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
म्हारा हरियाणा नॉन-स्टॉप हरियाणा लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएगा और नॉन-स्टॉप आगे बढ़ेगा। pic.twitter.com/cG4jg3aI4k
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) August 18, 2024
14 अगस्त 1947 को हमारे देश का बंटवारा इतिहास की सबसे दर्दनाक घटना थी। विभाजन के कारण हजारों लोगों ने अपनों को खोया और क्रूरता एवं विस्थापन की विभीषिका को झेलना पड़ा था। pic.twitter.com/eT57K9eytL
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) August 19, 2024
झज्जर जिले के बीरोहड़ के रहने वाले ओलंपिक कांस्य पदक विजेता 21 वर्षीय पहलवान अमन सहरावत का आज मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी ने संत कबीर कुटीर पर स्वागत और अभिनंदन किया।
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) August 19, 2024
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अमन आप पर पूरे देश और प्रदेश को गर्व है।
महज 10 साल की उम्र से विपरीत… pic.twitter.com/CVeDgyk1Fs