लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा चुनाव: निजी स्कूल के शिक्षकों को भी करनी होगी चुनावी ड्यूटी?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2019 11:55 IST

Haryana Assembly Elections 2019: 21 अक्टूबर को होने वाले आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए निजी स्कूलों के शिक्षकों को भी पीठासीन अधिकारी के रूप में करना पड़ सकता है काम?

Open in App

आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने निजी स्कूल के शिक्षकों को भी चुनावी ड्यूटी पर तैनात होने का निर्देश जारी किया है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। 

हरियाणा के एक निजी स्कूल को जिले के चुनाव अधिकारी द्वारा भेजे लेटर में उसके शिक्षकों को भी आगामी चुनावों में पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त करने का निर्देश जारी किया है। 

निजी स्कूलों के शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी के निर्देश जारी

इस खत के मुताबिक, चुनाव आयोग ने निजी स्कूल के शिक्षकों को चुनाव पूर्व तैयारियों में भी हिस्सा लेने का निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अपनी इस भूमिका को निभाने में असफल रहने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

आमतौर पर चुनावों की ड्यूटी में सरकारी स्कूल के कर्मचारियों को नियुक्त किया जाता रहा है, लेकिन शायद पहली बार किसी निजी स्कूल के कर्मचारी की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है।

हरियाणा विधानसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी की मनोहर लाल खट्टर और विपक्षी दलों कांग्रेस, इंडियन लोकदल और जननायक जनता पार्टी (JJP) के बीच है।   

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को हरियाणा में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

इससे पहले बीजेपी ने 4 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, जिनमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं