लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Elections 2019: क्या भाजपा की जीत तय करेंगे 15 लाख नए सदस्य? 

By बलवंत तक्षक | Updated: September 2, 2019 07:48 IST

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की दो सौ किलोमीटर की जन आशीर्वाद यात्र के प्रभारी भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार के धारा 370 खत्म करने के फैसले से सैनिक बहुल हरियाणा के लोग बड़े खुश हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसदस्यता अभियान के अध्यक्ष गोविंद भारद्वाज ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा के राज्य की सभी 10 सीटों पर जीत के बाद पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ा है.पार्टी के साथ लोगों में जुड़ने की इच्छा के चलते करीब 15 लाख नए सदस्य बनाए गए हैं.

हरियाणा में भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान जुड़े नए सदस्यों ने आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. राज्य में भाजपा के सदस्यों की तादाद 33 लाख थी, जो अब बढ़कर 58 लाख हो गई है. राज्य में मतदाताओं की कुल तादाद एक करोड़ 82 लाख से ज्यादा है.

सदस्यता अभियान शुरू करते हुए हरियाणा में पार्टी आलाकमान ने इसमें 20 फीसदी वृद्धि का लक्ष्य दिया था.  इस हिसाब से भाजपा को हरियाणा में छह लाख नए सदस्य बनाने थे. सदस्यता अभियान के अध्यक्ष गोविंद भारद्वाज ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा के राज्य की सभी 10 सीटों पर जीत के बाद पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ा है.

पार्टी के साथ लोगों में जुड़ने की इच्छा के चलते करीब 15 लाख नए सदस्य बनाए गए हैं.  भाजपा के नए सदस्यता अभियान के दौरान इनेलो के 11 विधायकों के अलावा 74 ऐसे पूर्व विधायकों और पार्टियों के पदाधिकारियों ने भी सदस्यता हासिल की है, जो कभी न कभी लोकसभा या विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं.

भारद्वाज का कहना है कि दूसरी पार्टियों से भाजपा की सदस्यता हासिल करने वाले विधायक और पूर्व विधायक बिना शर्त आ रहे हैं. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की दो सौ किलोमीटर की जन आशीर्वाद यात्र के प्रभारी भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार के धारा 370 खत्म करने के फैसले से सैनिक बहुल हरियाणा के लोग बड़े खुश हैं.

उन्होंने दोहराया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में इस बार भाजपा 75 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह