लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: चुनाव के पहले इनेलो के पांच विधायक अयोग्य, चौटाला की बहू नैना भी शामिल

By बलवंत तक्षक | Updated: September 12, 2019 08:22 IST

इनेलो के विधायकों के इस्तीफे स्पीकर द्वारा स्वीकार भी हो चुके हैं. लेकिन दलबदल मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद स्पीकर ने इन्हें अयोग्य घोषित करने का अपना फैसला सुना दिया.  

Open in App
ठळक मुद्देदलबदल कानून के तहत हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल सिंह ने यह फैसला दिया. इन सभी विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए इनेलो की तरफ से स्पीकर को अर्जी दी गई थी.

हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पांच विधायक अयोग्य घोषित कर दिए गए हैं. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पुत्रवधु नैना सिंह चौटाला भी शामिल हैं. इसके अलावा राजदीप फौगाट, अनूप धानक, पृथ्वी सिंह नंबरदार और नसीम अहमद को भी अयोग्य करार दिया गया है.

दलबदल कानून के तहत हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल सिंह ने यह फैसला दिया. इन सभी विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए इनेलो की तरफ से स्पीकर को अर्जी दी गई थी. हालांकि, अपनी सदस्यता रद्द करने से पहले ही सभी पांचों विधायक इस्तीफे दे चुके हैं.

इन विधायकों के इस्तीफे स्पीकर द्वारा स्वीकार भी हो चुके हैं. लेकिन दलबदल मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद स्पीकर ने इन्हें अयोग्य घोषित करने का अपना फैसला सुना दिया.  

चौटाला परिवार के दो फाड़ होने पर नैना चौटाला, राजदीप फौगाट, अनूप धानक और पृथ्वी सिंह नंबरदार ने नई बनी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) में अपनी आस्था जाहिर की थी.

दलबदल मामले में सुनवाई के दौरान ही इन चारों विधायकों ने स्पीकर को अपने इस्तीफे सौंप दिए थे.

इस्तीफे मंजूर होने के बाद यह चारों विधायक दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्र म में इनेलो छोड़कर जेजेपी में शामिल हो गए थे.

इनमें नसीम अहमद का मामला थोड़ा इनसे अलग है. अहमद ने दिल्ली में कांग्रेस के हरियाणा मामलों के प्रभारी गुलाम नबी आजाद की मौजूदगी में इनेलो छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने की घोषणा की थी. लेकिन लोकसभा चुनावों में जब कांग्रेस हरियाणा में सभी दस सीटों पर चुनाव हार गई तो अहमद ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया.

इनेलो की अर्जी पर सुनवाई करते हुए स्पीकर ने दलबदल कानून के तहत अब विधायक अहमद की सदस्यता भी रद्द कर दी है. 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं