हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: बसपा ने जारी की उम्मीदारों की पहली सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट
By विनीत कुमार | Updated: September 29, 2019 15:31 IST2019-09-29T15:12:19+5:302019-09-29T15:31:29+5:30
बहुजन समाज पार्टी ने अकेले ही हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला किया है। पहली लिस्ट में जींद से सुमेर जांगड़ा जबकि रेवाड़ी से प्रीतम जांगड़ा को टिकट दिया गया है।

बीएसपी ने जारी की हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट (फाइल फोटो)
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने हरियाणा में अगले महीने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जींद से सुमेर जांगड़ा जबकि रेवाड़ी से प्रीतम जांगड़ा को टिकट दिया गया है। पानीपत (ग्रामीण) से बलकार सिंह मलिक चुनावी मैदान में होंगे। हथीन से चौधरी तैयब हुसैन और यमुनानगर को योगेश कम्बोज से टिकट मिला है।
बल्लभगढ़ से अरुण सिंगला, नारायणगढ़ से मदन पाल राणा, साढौरा से चौधरी सही राम, मुलाना से कृष्ण दास मेहमी, अंबाला शहर से सरदार रविंदर सिंह, इंद्री से हवा सिंह रोड़, यमुनानगर से योगेश काम्बोज, खरखौदा से शादी लाल तंवर, कलानौर से प्रो. कश्मीरी बौद्ध और हांसी से सुरेंद्र शर्मा का नाम है। देखें पूरी लिस्ट..
सीट उम्मीदवार
पृथला सुरेंद्र वशिष्ठ
पानीपत (ग्रामीण) बलकार सिंह मलिक
सोहना जावेद अहमद
जगाधरी आदर्श पाल सिंह
रादौर चौधरी महिपाल सिंह
अंसध नरेंदर राणा
हथीन तैयब हुसैन
एनआईटी फरीदाबाद हाजी करामत अली
बल्लभगढ़ अरुण बिसला
नारायणगढ़ मदन पाल राणा
साढौरा( सुरक्षित) चौधरी सही राम
मुलाना (सुरक्षित) कृष्णदास मेहमी
अंबाला शहर सरदार रविंदर सिंह
इंद्री हवा सिंह रोड़ कमालपुर
यमुनानगर योगेश कंबोज
खरखौदा (सुरक्षित) शादी लाल तंवर
कलनौर (सुरक्षित) प्रो. कश्मीरी बौद्ध
हांसी सुरेंद्र शर्मा
नीलोखेड़ी (सुरक्षित) अनिल कुमार बिंटू
रेवाड़ी प्रीतम जांगड़ा
पटौदी (सुरक्षित) सुनील कुमार कटारिया
बादली चौधरी प्रदीप रइया
झज्जर (सुरक्षित) एडवोकेट रामधन
जींद सुमेर जागड़ा
उचाना कलां समरजीत सिंह उर्फ बिल्लू पेगा
पेहवा सरदार ओंकार सिंह
शाहबाद (सुरक्षित) शकुंतला भट्टी
पुण्डरी सुनीता ढुल
बवानी खेड़ा (सुरक्षित) बनारसी दास
लोहारू रमेश कोठारी
अटेली मंडी ठाकुर अत्तल लाल
नारनौंद चौधरी महेंद्र सिंह अहलावत
बादशाहपुर पंडित महावीर वशिष्ठ
बावल (सुरक्षित) मछन्दर सिंह
नरवाना (सुरक्षित) धर्मवीर सिंह
आद्मपुर सतबीर छिप्पा
उकलाना (सुरक्षित) भजनलाल
तोशाम नरेंद्र कुमार लारा
कोसली अजित सिंह चहल
बड़खल मनोज चौधरी

