लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव: बीजेपी ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, आदमपुर से सोनाली फोगाट को उतारा

By नितिन अग्रवाल | Updated: October 3, 2019 07:18 IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार देर रात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार देर रात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी।जाने-माने नामों में सिनेमा से राजनीति में आईं सोनाली फोगाट, मीना नरवाल, निर्मल चौधरी और दूड़ाराम विश्वनोई शामिल हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार देर रात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम हैं। जाने-माने नामों में सिनेमा से राजनीति में आईं सोनाली फोगाट, मीना नरवाल, निर्मल चौधरी और दूड़ाराम विश्वनोई शामिल हैं। वहीं, इनके अलावा पार्टी ने सुरेंदर राणा, प्रमोद विज, शशिरंजन परमार, शमशेर खरकाडा, लक्ष्मण यादव, सुनील मुसेपुर, सुधीर सिंगला और दीपक मंगला शामिल हैं। 

बता दें कि पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 14 उम्मीदवारों के नाम हैं। बुधवार रात जारी 14 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में भी वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से, राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े तथा ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के नाम नहीं हैं। हालांकि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार द्वारा केज सीट से अपनी पार्टी की उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद भाजपा में शामिल हुईं नमिता मूंदड़ा का नाम भाजपा की दूसरी सूची में है। 

इसी तरह लोकसभा चुनाव में सांगली से वंचित बहुजन अगाड़ी के टिकट पर चुनाव लड़े और हार चुके गोपीचंद पाडलकर का नाम भी भाजपा की इस सूची में है। वह बारामती से किस्मत आजमाएंगे। हाल ही में भाजपा में आए वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक गोपालदास अग्रवाल गोंदिया से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में होंगे। इससे पहले भाजपा ने मंगलवार को 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। 

बता दें कि हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होना है। चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है