लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू की, मनोहर लाल खट्टर ने जीत का किया दावा

By भाषा | Updated: May 21, 2019 00:51 IST

हरियाणा में छठे चरण में 12 मई को मतदान हुआ था। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 2014 में पार्टी ने सात पर जीत दर्ज की थी। पार्टी ने आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित होंगे। भाजपा को हरियाणा में मजबूत स्थिति में दिखाने के बाद भगवा दल ने सोमवार को कहा कि उसने राज्य में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

अधिकतर एग्जिट पोल द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को हरियाणा में मजबूत स्थिति में दिखाने के बाद भगवा दल ने सोमवार को कहा कि उसने राज्य में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा की राज्य इकाई की रोहतक में हुई बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य इकाई के प्रमुख सुभाष बराला शामिल हुए।

लोकसभा चुनाव के अधिकतर उम्मीदवार भी इस बैठक में शामिल हुए। राज्य में छठे चरण में 12 मई को मतदान हुआ था। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 2014 में पार्टी ने सात पर जीत दर्ज की थी। पार्टी ने आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

खट्टर और बराला ने राज्य में इस बार सभी 10 सीटों पर जीत का आश्वासन जताया है। खट्टर ने बैठक के बाद रोहतक में पत्रकारों से कहा, ‘‘ अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा को आठ से 10 सीटें मिल रही है। लेकिन मुझे भरोसा है कि भाजपा सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, ‘‘ आज हमने एक बैठक की। हम मंगलवार को अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हमने तैयारी शुरू कर दी है।’’ उन्होंने राजग के एक बार फिर पूरे बहुमत के साथ केन्द्र में अगली सरकार बनाने का आश्वासन भी जताया। लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित होंगे। 

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया