लाइव न्यूज़ :

Haryana Election, Exit Polls: हरियाणा में इस बार फंसेगा पेंच! 'आज तक' के एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा के आसार

By विनीत कुमार | Updated: October 22, 2019 19:58 IST

'आज तक' की ओर से जारी एग्जिट पोल में बीजेपी को 32-44 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, कांग्रेस को 30 से 42 सीट मिल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे'आज तक' के एग्जिट पोल में हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार इंडिया टुडे की ओर से जारी एग्जिट पोल में बीजेपी को केवल 32-44 सीटें मिलने की उम्मीद

Haryana Election, Exit Polls 2019: हरियाणा विधान सभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे और सभी एग्जिट पोल में बीजेपी की मनोहर लाल खट्टर सरकार की वापसी की उम्मीद भी जताई गई गई है। हालांकि, न्यूज चैनल 'आज-तक' के एग्जिट पोल की मानें तो खट्टर सरकार के लिए खतरे की घंटी है। 

'आज तक' की ओर से मंगलवार को जारी हरियाणा के एग्जिट पोल में अंदेशा जताया गया है कि इस बार राज्य में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। 'आज तक-एक्सिस माई इंडिया' एग्जिट पोल के आंकड़े 23,118 लोगों से बात कर जुटाए गए हैं। हालांकि, इससे पहले तमाम दूसरे एग्जिट पोल में 21 अक्टूबर को वोटिंग के ठीक बाद बीजेपी की प्रचंड बहुमत वाली सरकार की बात कही गई थी।

हरियाणा में इस बार त्रिशंकु विधानसभा

'आज तक' के एग्जिट पोल में बीजेपी को 32-44 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, कांग्रेस को 30 से 42 सीट मिल सकता है। ऐसे में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी का रोल अहम हो सकता है। एग्जिट पोल में जेजेपी को 6 से 10 सीट मिल सकती है। अन्य के खाते में 6-10 सीटें जा सकती हैं। पिछले चुनाव यानी 2014 की बात करें तो हरियाणा में बीजेपी ने 47 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस के खाते में 15 सीटें गई थी।

दूसरे एग्जिट पोल में बीजेपी की प्रचंड जीत का अनुमान

वोटिंग के ठीक बाद 21 अक्टूबर को शाम में आये दूसरे एग्जिट पोल्स में हरियाणा में लगातार दूसरी बार बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। एबीपी न्यूज ने अपने एग्जिट पोल में हरियाणा में बीजेपी के 72 सीटने जीतने का अनुमान जताया है। ऐसे ही टाइम्स नाउ ने बीजेपी को 71 सीटें दी हैं। रिपब्लिक टीवी-जन की बात के एग्जिट पोल में बीजेपी को 57 और कांग्रेस को 17 सीटें दी गई हैं। वहीं, न्यूज-X ने बीजेपी को 77 सीटें जीतने का अनुमान जताया है।

बता दें कि हरियाणा में 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले गये थे। राज्य में विभिन्न राजनीतिक दलों से 105 महिलाओं सहित 1,169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मुख्यमंत्री मनोहर सिंह खट्टर के नेतृत्व में बीजेपी ने इस बार 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि कांग्रेस राज्य में वापसी करने की उम्मीद कर रही है। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019विधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह