लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने निकाला फरमान, शराब न पीने वालों और खादी पहनने वालों को ही मिलेगा टिकट

By स्वाति सिंह | Updated: September 23, 2019 15:01 IST

Haryana Assembly Election: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। 90 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पास 2014 के परिणामों के अनुसार मात्र 15 विधायकों का समर्थन था और उसे राज्य में 20.6 फीसदी वोट मिले थे। 

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा कांग्रेस ने टिकट चाहने वालों के लिए 10-बिंदु मानदंड भी जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवारों को खादी पहनना अनिवार्य है।

हरियाणाकांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की सदस्यता और टिकट के लिए आवेदन करने की तिथि 25 सितंबर तक बढ़ा दी है। हरियाणाकांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अब पार्टी की सदस्यता और टिकट के लिए 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते है। 

इससे पहले यह समय 23 सितंबर तक थी। शैलजा ने ट्वीट किया 'हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों और कांग्रेस की सदस्यता के लिए भारी उत्साह के मद्देनजर फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 23 सितंबर से बढ़ाकर 25 सितंबर कर दी गई है।' 

वहीं, कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट चाहने वालों के लिए 10-बिंदु मानदंड भी जारी किया है। मानकों के मुताबिक टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों को खादी पहनना अनिवार्य है। इसके साथ ही शराब नहीं पीते हों, गांधीवादी जीवन पद्धति का पालने करते हों, धर्मनिरपेक्ष मूल्यों में विश्वास करते हों या जाति, धर्म या पंथ के आधार पर निजी या सार्वजनिक जीवन में भेदभाव नहीं करते हों, वे ही उम्मीदवार हो सकते हैं। 

हरियाणा में अशोक तंवर के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए हाशिये पर चली गई कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा केमुख्य धारा में आते ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

 90 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पास 2014 के परिणामों के अनुसार मात्र 15 विधायकों का समर्थन था और उसे राज्य में 20.6 फीसदी वोट मिले थे जबकि भाजपा 47 सीटें जीतकर 33.2 फीसदी वोट बंटोरने में कामयाब हुई थी, राष्ट्रीय लोकदल को 19 सीटें प्राप्त हुई थी और 24.1 फीसदी मत प्राप्त हुए थे।  

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों