लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा चुनाव: टिकट बंटवारे पर BJP की अहम बैठक, एक परिवार से सिर्फ एक उम्मीदवार ही उतरेगा मैदान में

By भाषा | Updated: September 29, 2019 07:18 IST

हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पार्टी अपने वर्तमान जन प्रतिनिधियों के परिवार के सदस्यों को टिकट नहीं देगी.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के कई सांसद अपने परिवार के सदस्यों का नाम चुनाव में टिकट के लिये आगे कर रहे हैं।पार्टी की रणनीति को लेकर भाजपा कोर कमेटी की एक अहम बैठक नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हो चुकी है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज होने की संभावना है जिसमें हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जायेगा। समझा जाता है कि पार्टी ने जोर दिया है कि वर्तमान सांसदों एवं विधायकों के परिवार के सदस्यों को टिकट नहीं दिया जाये।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति को लेकर भाजपा कोर कमेटी की एक अहम बैठक नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हो चुकी है।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में हुई इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा प्रभारी अनिल जैन, हरियाणा चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

हरियाणा के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पार्टी अपने वर्तमान जन प्रतिनिधियों के परिवार के सदस्यों को टिकट नहीं देगी जो उसके वंशवाद की राजनीति के खिलाफ रूख पर आधारित है। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि हालांकि राज्यसभा सांसद वीरेन्द्र सिंह की पत्नी प्रेमलता सिंह को टिकट देने से मना नहीं किया जायेगा क्योंकि वह पहले से ही विधायक है।

ऐसी खबरें आ रही हैं कि भाजपा के कई सांसद अपने परिवार के सदस्यों का नाम चुनाव में टिकट के लिये आगे कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी को यह सैद्धांतिक रूख लेना पड़ रहा है कि वर्तमान जन प्रतिनिधियों के परिवार के सदस्यों को टिकट नहीं दिया जायेगा । हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव हैं । 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असेंबली इलेक्शन २०१९
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया