'वाकिफ हो जाओगे हरियाणा के हाल से, आप चुनाव लड़कर देखिए करनाल से', दुष्यंत चौटाला की हरियाणा CM नायब सिंह सैनी को चुनौती

By आकाश चौरसिया | Updated: August 22, 2024 15:32 IST2024-08-22T14:27:48+5:302024-08-22T15:32:00+5:30

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मौजूदा सीएम को चुनौती देते हुए कहा कि आप करनाल से चुनाव लड़कर देख लीजिए, पता चल जाएगा कि हरियाणा का हाल क्या है..

Haryana Assembly Election 2024 Dushyant Chautala challenge to CM Nayab Singh Saini | 'वाकिफ हो जाओगे हरियाणा के हाल से, आप चुनाव लड़कर देखिए करनाल से', दुष्यंत चौटाला की हरियाणा CM नायब सिंह सैनी को चुनौती

फोटो क्रेडिट- एक्स

Highlightsहरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी का तंजदुष्यंत चौटाला का जवाबजेजेपी प्रमुख ने कहा, एक बार करनाल से लड़कर देखिए, पता चल जाएगा हरियाणा का हाल क्या है

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों के ऐलान के बाद अब सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच एक दूसरे पर तीखे हमले शुरू हो गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कह दिया कि दुष्यंत चौटाल और पूर्व मुख्यंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक ही थाली के चट्ठे भट्टे हैं। तो फिर दुष्यंत चौटाला की ओर से प्रतिक्रिया आना लाजमी था। उन्होंने मौका देखते ही हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री को चुनौती दे दी। 

हरियाणा के पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने चुटकुले के अंदाज में तीखी टिप्पणी कर सीएम नायब सिंह सैनी को कहा, 'वाकिफ हो जाओगे हरियाणा के हाल से, आप चुनाव लड़कर देखिए करनाल से'। इससे पहले सीएम भी उनपर कमेंट कर कह चुके हैं कि दुष्यंत और भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा को हराने के लिए एक साथ हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, 'एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं, दोनों यानी पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर ठीक नहीं है, दोनों लोग अपने पेठ के लिए लगे हुए हैं, प्रदेश की किसी को चिंता नहीं है। एक समय आते ही दोनों के दोनों लोग एक थाली के चट्टे-भट्टे हो जाएंगे। हरियाण प्रदेश के लोगों ने मन बना लिया है और बहुत समझदार हैं, इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। 

सीएम ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हरियाणा का विकास तेजी से हो रहा है। इसलिए विपक्षियों को दिक्कत और परेशानी हो रही है।

Web Title: Haryana Assembly Election 2024 Dushyant Chautala challenge to CM Nayab Singh Saini

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे