हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा

By भाषा | Updated: December 7, 2020 22:09 IST2020-12-07T22:09:23+5:302020-12-07T22:09:23+5:30

Haryana and Punjab have minimum temperatures above normal | हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा

हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा

चंडीगढ़, सात दिसंबर हरियाणा और पंजाब में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा, जबकि दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.8 डिग्री तथा करनाल में सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 11.6 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। लुधियाना में पारा 13.3 डिग्री रहा जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। पटियाला में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Haryana and Punjab have minimum temperatures above normal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे