लाइव न्यूज़ :

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली इकाई को हरियाणा और हिमाचल के अधिकारियों ने सील किया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 17:39 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 मई हरियाणा में पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों की सहायता से हिमाचल के नालागढ़ में स्थित एक दवा यूनिट को सील किया है जहां कथित रूप से बड़ी मात्रा में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन का उत्पादन किया जा रहा था।

हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने यहां मंगलवार को बताया कि उत्पादन इकाई को सोमवार को हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में सील किया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस द्वारा चार आरोपियों के पास से रेमडेसिविर की 24 शीशियां जब्त करने के बाद हरियाणा के अंबाला पुलिस थाने में 21 अप्रैल को एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

रेमडेसिविर एक ‘एंटी वायरल’ दवा है जिसका इस्तेमाल कोविड के मरीजों के लिए किया जा रहा है।

प्रवक्ता ने बयान में कहा, “अब तक जांच के दौरान 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वे कोविड-19 के मरीजों को दिया जाने वाला इंजेक्शन लोगों को ऊंचे दामों पर बेच रहे थे।”

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान हरियाणा पुलिस को नालागढ़ में उत्पादन इकाई के बारे में पता चला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल