लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की घटना के दो दिन बाद अंबाला के एसपी का तबादला

By भाषा | Updated: December 24, 2020 19:30 IST

Open in App

अंबाला, 24 दिसंबर हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को अंबाला के पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया का तबादला कर दिया।

इससे दो दिन पहले कथित तौर पर किसानों के एक समूह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के काफिले को रोकने की कोशिश की थी।

कालिया को तीन महीने से कुछ अधिक पहले अंबाला के पुलिस अधीक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया था।

एक आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार, हामिद अख्तर कालिया का स्थान लेंगे जो अभी तक सीआईडी में एसपी (सुरक्षा) का कार्यभार संभाल रहे थे।

वक्तव्य के अनुसार कालिया को सीआईडी के एसपी (सुरक्षा) का दायित्व दिया गया है।

बुधवार को हरियाणा पुलिस ने हत्या का प्रयास और दंगे के आरोप में 13 किसानों पर मामला दर्ज किया था।

इससे एक दिन पहले विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने खट्टर को काले झंडे दिखाए थे और उनके काफिले को रोकने की कोशिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे