लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: पत्नी के आत्महत्या करने के बाद वायु सेना अधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:56 IST

Open in App

अंबाला, 23 जून भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी की पत्नी द्वारा यहां आत्महत्या करने के बाद अधिकारी को दहेज के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्क्वाड्रन लीडर नवनीत शर्मा को बुधवार को एक अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। शर्मा की पत्नी साक्षी (29), आर्मी मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट थी। साक्षी ने सोमवार रात को अंबाला छावनी में अपने कमरे में कथित रूप से लटककर आत्महत्या कर ली थी।

साक्षी के भाई सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने नवनीत, उसकी मां लक्ष्मी शर्मा, पिता चेतराम शर्मा और भाई मोहित शर्मा के विरुद्ध दहेज मांगने से हुई मौत का मामला दर्ज किया है।

दिल्ली में रहने वाले सौरभ ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी बहन साक्षी ने उसे 21 जून को फोन कर कहा था कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है और उसके साथ रहना दूभर हो गया है। शिकायत के अनुसार, साक्षी ने सौरभ को बताया था कि वह जल्दी ही अपने बेटे दिव्यांश को लेकर दिल्ली आ जाएगी।

सौरभ का आरोप है कि साक्षी के ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया था। अंबाला छावनी के थाना प्रभारी विजय कुमार ने कहा कि नवनीत को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और बुधवार को अदालत में पेश किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे