लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: प्रशासन ने राजमार्ग के लिए अधिग्रहीत जमीन पर लिया कब्जा, कुछ किसान हिरासत में

By भाषा | Updated: December 9, 2021 20:55 IST

Open in App

भिवानी (हरियाणा), नौ दिसंबर हरियाणा में चरखी दादरी के गांव खातीवास में बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ प्रशासनिक अमले ने अधर में लटके हरित गलियारे 152डी राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहीत लगभग चार किलोमीटर जमीन पर कब्जा ले लिया। इसका विरोध कर रहे कुछ किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

किसानों ने प्रशासन पर जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने का आरोप लगाया। कब्जा लेने के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी), उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सहित सात ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में राजमार्ग निर्माण का काम शुरू कराया गया। किसानों के विरोध के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा सरकार ने साल 2018 में हरित गलियारे राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया था, तब कुछ गांवों के किसानों ने सरकार पर उचित मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाया। इनमें खातीवास गांव के किसान भी शामिल थे।

मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर सालभर किसानों का धरना भी चला। किसानों की बात मानते हुए सरकार की ओर से मुआवजा राशि को बढ़ा दिया गया, जिसके बाद किसानों ने धरना खत्म कर दिया। इसके बाद खातीवास गांव के किसान बढ़े हुए मुआवजे से सहमत नहीं हुए। गांव के किसी भी किसान ने निर्धारित मुआवजा नहीं लिया।

एसपी दीपक गहलावत ने बताया कि किसानों के विरोध के चलते पुलिस ने किसान नेता अनूप सिंह समेत 14 किसानों को हिरासत में लिया है और जमीन पर चार जिलों के पुलिस बल के साथ शांतिपूर्ण कब्जे की कार्रवाई की जा रही है।

एसडीएम विरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मुद्दे पर प्रशासन और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन किसान अपनी जिद्द पर अड़े रहे, जिसके बाद प्रशासन ने ये कदम उठाया।

उन्होंने कहा कि अगर किसानों को कोई आपत्ति है तो वे मुआवजा बढ़ाने के लिए अदालत जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो