हरियाणाः आप पार्टी ने पिता-पुत्री को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी, चित्रा सरवारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं

By अनिल शर्मा | Updated: May 25, 2023 15:18 IST2023-05-25T15:08:55+5:302023-05-25T15:18:02+5:30

निर्मल सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किए जाने के अलावा आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के लिए पदाधिकारियों की घोषणा भी की है।

Haryana AAP appointed Nirmal Singh as National Joint Secretary Chitra Sarwara as State Vice President | हरियाणाः आप पार्टी ने पिता-पुत्री को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी, चित्रा सरवारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं

फाइल फोटो।

Highlightsआप ने पूर्व मंत्री निर्मल सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। आप ने उनकी बेटी चित्रा सरवारा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

चंडीगढ़ः हरियाणा के अंबाला कैंट से आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता एवं पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई है। आम आदमी पार्टी ने संगठन का ऐलान करते हुए पूर्व मंत्री निर्मल सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव (नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी) बनाया है। वहीं उनकी बेटी चित्रा सरवारा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई म्मेदारी के लिए निर्मल सिंह को बधाई दी। केजरीवाल ने ट्वीट किया- नई जिम्मेदारी के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई निर्मल सिंह जी। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री निर्मल सिंह 4 बार अंबाला से विधायक रह चुके हैं। निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा को विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने कैंट से टिकट नहीं दी थी। इसके बाद दोनों ने आजाद उम्मीदवार सिटी और कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। हालांकि, पिता-पुत्री दोनों ही चुनाव हार गए थे।

निर्मल सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किए जाने के अलावा आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के लिए पदाधिकारियों की घोषणा भी की है। आप ने इसकी सूची जारी की है जिसके मुताबिक, सुशील गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष, अनुराग ढांडा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, बलबीर सिंह सैनी, बंता सिंह वालमीकि, चित्रा सरवारा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं अशोक तंवर को अभियान समिति अध्यक्ष जैसा पद दिया गया है। पार्टी ने सभी को शुभकमनाएं दी है।

ज्ञातव्य हो कि पूर्व मंत्री निर्मल सिंह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी रहे हैं। चार दशक तक कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे निर्मल सिंह ने 2022 में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। उन्होंने करीब दो साल पहले हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई थी, इसका विलय भी उन्होंने आप में कर दिया था।

Web Title: Haryana AAP appointed Nirmal Singh as National Joint Secretary Chitra Sarwara as State Vice President

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे