हरियाणा में रावण दहन के समय जलता हुआ रावण का पुतला लोगों पर गिरा, घायल हुए लोग, देखें वीडियो
By रुस्तम राणा | Updated: October 5, 2022 22:51 IST2022-10-05T19:52:37+5:302022-10-05T22:51:22+5:30
हरियाणा के यमुनानगर में रावण दहन के दौरान हादसा हो गया। यहां लोगों पर रावण का जलता हुआ पुतला गिरा गया जिससे कुछ लोग घायल हो गए है।

हरियाणा में रावण दहन के समय जलता हुआ रावण का पुतला लोगों पर गिरा, घायल हुए लोग, देखें वीडियो
यमुनानगर: दशहरा के अवसर पर देशभर से रावण दहन की तस्वीरें सामने आई। हरियाणा के यमुनानगर में रावण दहन के दौरान हादसा हो गया। यहां लोगों पर रावण का जलता हुआ पुतला गिरा गया जिससे कुछ लोग घायल हो गए है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के द्वारा साझा किए गए हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि रावण दहन के समारोह में शामिल हुए लोग पहले रावण की जली हुई लकड़ियां बीनने को आगे बढ़े उसी समय रावण का जलता हुआ ढांचा उनके ऊपर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और फायर की टीम ने फौरन लोगों को वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
#WATCH | Haryana: A major accident was averted during Ravan Dahan in Yamunanagar where the effigy of Ravana fell on the people gathered. Some people were injured. Further details awaited pic.twitter.com/ISk8k1YWkH
— ANI (@ANI) October 5, 2022
घटना को लेकर यमुनानगर पुलिस का कहना कि मौके पर मौजूद पुलिस अफसरों ने उन लोगों को रोक लिया था जो कि जलते पुतले के पास जाने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में गनीमत रही कि जान का नुकसान नहीं हूआ है।