लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: फरीदाबाद के स्कूल में आग लगने से 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 8, 2019 14:46 IST

आग जिस स्कूल में लगी, उसके नीचे कपड़े की एक गोदाम बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण का पता लगाया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देफरीदाबाद के एक स्कूल में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे बताए जा रहे हैं।पुलिस के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है और हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है।

हरियाणा के फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी स्थित एएनडी कॉन्वेंट स्कूल में आग लगने से 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। आग जिस स्कूल में लगी, उसके नीचे कपड़े की एक गोदाम बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण का पता लगाया जा रहा है। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक स्कूल के नीच कपड़े की गोदाम में आग लगी थी, जिसने स्कूल को भी चपेट में ले लिया। बता दें कि यह हादसा भी कुछ वैसा ही लग रहा है जैसा हाल में गुजरात के सूरत में हुआ था।

सूरत में इमारत में चल रहे कोचिंग सेंटर में आग लगने से 22 बच्चों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद दमकल विभाग की कई खामियां नजर आई थीं। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक फरीबाद के स्कूल में आग लगने से जिन लोगों की मौत हुई उनमें एक महिला है और बच्चे थे। कहा जा रहा है कि महिला स्कूल में ही शिक्षिका थी। हादसे में दो लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है स्कूल में आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं था। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां देरी से मौके पर पहुंचीं। 

 

टॅग्स :हरियाणाभीषण आगअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं