लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः सोनीपत में जहरीली शराब से 27 और पानीपत में सात लोगों का मौत, 22 फर्जी होलोग्राम और अवैध शराब की 400 बोतल जब्त

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 6, 2020 14:31 IST

हरियाणा के सोनीपत शहर के अलग-अलग चार इलाकों में बीते तीन दिनों में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस को शक है कि इन मौतों का कारण नकली शराब हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों के परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। बहरहाल, पुलिस ने चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पानीपत में भी सात लोगों की मौत हुई है।

सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत और पानीपत में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पिछले 24 घंटे में कम से कम 11 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद पिछले चार दिन में इस वजह से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक गांव में अवैध शराब निर्माण फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है और इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। सोनीपत में चार क्षेत्रों में बुधवार तक 20 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने जहरीली शराब के उत्पादन में शामिल लोगों पर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कम से कम सात लोगों की मौत हुई है। मृतकों के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि शराब सेवन के बाद पीड़ितों ने उल्टियां करनी शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि पड़ोसी पानीपत जिले में 7 लोगों की मौत कथित तौर पर जहरीली शराब के सेवन से हो गई।

सोनीपत पुलिस ने खारखौदा में एक घर में छापा मारा और अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने वहां से 22 फर्जी होलोग्राम और अवैध शराब की 400 बोतल जब्त की। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। सोनीपत में जहरीली शराब से 27 लोगों की मौत हो गई, पुलिस ने की अवैध फैक्ट्रियों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पानीपत में भी सात लोगों की मौत हुई है। हरियाणा के सोनीपत शहर के अलग-अलग चार इलाकों में बीते तीन दिनों में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस को शक है कि इन मौतों का कारण नकली शराब हो सकती है। सोनीपत के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) वीरेंद्र सिंह ने बताया, " पिछले तीन दिनों में करीब 27 लोगों की मौत हुई है.... मृतकों के परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। बहरहाल, पुलिस ने चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। "

उन्होंने कहा, " हम चार शवों की विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।" डीएसपी ने बताया, " हमें शक है कि ये मौतें नकली शराब पीने के कारण हो सकती हैं।" सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्य मौत और उसके संभावित कारण के बारे में पुलिस को रिपोर्ट करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये मौतें मयूह विहार, शास्त्री कॉलोनी, प्रगति कॉलोनी और इंडियन कॉलोनी में हुई हैं। 

टॅग्स :हरियाणाआम आदमी पार्टीमनोहर लाल खट्टरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो