फतेहाबादः 25 सितंबर को इनेलो की रैली, जदयू नेता त्यागी बोले-पवार, नीतीश, तेजस्वी, उद्धव ठाकरे और बादल होंगे शामिल
By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 22, 2022 13:52 IST2022-09-22T13:51:13+5:302022-09-22T13:52:56+5:30
जनता दल (यूनाइटेड) के नेता केसी त्यागी ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की 25 सितंबर को होने जा रही रैली में विपक्षी नेता शरद पवार, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, कनिमोझी शामिल होंगे।

इनेलो का मनोबल कई गुना बढ़ सकता है, क्योंकि विधानसभा में पार्टी के पास केवल एक सीट है और वह 2005 से सत्ता से बाहर है।
नई दिल्लीः इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने अपनी पार्टी की ‘सम्मान दिवस’ रैली करने जा रहे हैं। पूरे राज्य का दौरा करने का लक्ष्य रखा है। बेटे अभय सिंह चौटाला भी फतेहाबाद में 25 सितंबर को होने वाली रैली में समर्थन जुटाने के वास्ते कमर कस रहे हैं।
गौरतलब है कि 25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल की जयंती भी है। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता केसी त्यागी ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की 25 सितंबर को होने जा रही रैली में विपक्षी नेता शरद पवार, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, कनिमोझी शामिल होंगे।
Oppn leaders Sharad Pawar, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav, Uddhav Thackeray, Kanimozhi to attend INLD rally on Sep 25: JD(U)'s K C Tyagi
— Press Trust of India (@PTI_News) September 22, 2022
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल ने भी हरियाणा में इनेलो की रैली में शामिल होने के लिए सहमति जताई है। रैली की सफलता से इनेलो का मनोबल कई गुना बढ़ सकता है, क्योंकि विधानसभा में पार्टी के पास केवल एक सीट है और वह 2005 से सत्ता से बाहर है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मेघालय के राज्यपाल सत्य पाल मलिक को भी रैली के लिए आमंत्रित किया गया है।
इस सप्ताह की शुरुआत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुग्राम में इनेलो प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। वहीं, इनेलो प्रमुख ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी, जो गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने दिल्ली में शरद पवार और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात कर उन्हें भी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।
(इनपुट एजेंसी)