लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः सोनीपत में 20 की मौत, पुलिस को नकली शराब पीने का शक

By भाषा | Updated: November 4, 2020 20:59 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार नवंबर हरियाणा के सोनीपत शहर के अलग अलग चार इलाकों में बीते तीन दिनों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस को शक है कि इन मौतों का कारण नकली शराब हो सकती है।

सोनीपत के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) वीरेंद्र सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, " पिछले तीन दिनों में करीब 20 लोगों की मौत हुई है.... मृतकों के परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। बहरहाल, पुलिस ने चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। "

उन्होंने कहा, " हम चार शवों की विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।"

डीएसपी ने बताया, " हमें शक है कि ये मौतें नकली शराब पीने के कारण हो सकती हैं।"

सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्य मौत और उसके संभावित कारण के बारे में पुलिस को रिपोर्ट करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ये मौतें मयूह विहार, शास्त्री कॉलोनी, प्रगति कॉलोनी और इंडियन कॉलोनी में हुई हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित