लाइव न्यूज़ :

हरियाणा : नेतृत्व में बदलाव चाहते हैं कांग्रेस के 19 विधायक, हुड्डा को महत्वपूर्ण भूमिका की मांग

By भाषा | Updated: July 2, 2021 18:56 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो जुलाई हरियाणा कांग्रेस के 19 विधायकों ने राज्य में पार्टी के लिए ‘‘मजबूत नेतृत्व’’ की मांग करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को महत्वपूर्ण भूमिका देने की मांग रखी है।

नयी दिल्ली में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में हरियाणा प्रभारी के साथ हुई बैठक में यह सुझाव दिया गया। बैठक में शामिल रहे एक प्रतिभागी ने यह जानकारी दी।

राज्य में कांग्रेस के 31 विधायक हैं। विधायकों ने यह मुद्दा भी उठाया कि राज्य में पिछले आठ साल से जिला इकाई में पार्टी अध्यक्ष नहीं हैं।

बैठक के बाद हरियाणा के लिये पार्टी प्रभारी विवेक बंसल ने यहां पत्रकारों से कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय से विधायकों की बैठक नहीं हुई है, ऐसे में उन सभी से राज्य की राजनीतिक स्थिति पर जानकारी लेने और पार्टी के संगठन और आगामी पंचायत चुनाव को लेकर परामर्श मांगा जा रहा है।

बैठक में शामिल हुए हरियाणा कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि विधायकों ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए ‘‘प्रदेश कांग्रेस समिति स्तर पर नेतृत्व में बदलाव’’ किया जाना चाहिए।

नेता ने शुक्रवार को कहा, ‘‘यह बताया गया कि राज्य में मजबूत नेतृत्व और शक्तिशाली नेता की जरूरत है, जो राज्य की राजनीतिक स्थितियों को पार्टी के पक्ष में मोड़े। इसके लिये, हुड्डा को महत्वपूर्ण भूमिका देने का अनुरोध किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि और विधायक बैठक में शामिल होते, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, क्योंकि वे लोग उपलब्ध नहीं थे। उनमें से एक विधायक ने बृहस्पतिवार को ही कोविड का टीका लगवाया था।

बंसल के साथ विधायकों की बैठक पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने शुक्रवार को इस मुद्दे को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा, ‘‘विधायक अपने पार्टी प्रभारी से मिल सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी विधायकों के प्रदेश पार्टी प्रभारी से मिलने और कुछ कहने में मुझे कोई अनुशासनहीनता नजर नहीं आती है। यह उनका अधिकार है। बंसल साहब ने बाद में स्पष्ट किया भी कि यह बैठक क्यों हुई।’’

शैलजा ने कहा, ‘‘मुझे ऐसा कभी नहीं लगा कि 19 विधायक प्रदेश पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ प्रदेश पार्टी प्रभारी से मिलने जा रहे हैं, नाहीं किसी ने ऐसा कोई बयान दिया और नाहीं कहीं से कोई संकेत मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है