लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: रेवाड़ी में कोविड-19 संक्रमित कैदियों के लिए समर्पित इकाई से 13 कैदी फरार

By भाषा | Updated: May 9, 2021 17:11 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ मई हरियाणा के रेवाड़ी की एक जेल से 13 कैदी फरार हो गए हैं, जो राज्य में कोविड-19 संक्रमित कैदियों के लिए समर्पित सुविधा है। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कैदियों का पता लगाने के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है जबकि रेवाड़ी पुलिस पड़ोसी जिलों के पुलिस विभागों के साथ भी समन्वय कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को हुई और फरार कैदियों में से कुछ कैदी हत्या, बलात्कार और डकैती के मामलों में दोषी ठहराये गए हैं।

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जेल के एक विशेष खंड में रखे गए कैदियों ने बैरक की लोहे की ग्रिल काट दी, जहां उन्हें रखा गया था। उन्होंने बताया कि इन कैदियों ने भागने के लिए कपड़े का इस्तेमाल रस्सी के तौर पर किया।

रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने फोन पर कहा कि रेवाड़ी जेल के विशेष खंड में राज्य के विभिन्न हिस्सों से 493 कोविड संक्रमित विचाराधीन कैदियों को रखा गया है, जिसका निर्माण अंतिम चरण में है।

हरियाणा की विभिन्न जेलों से कैदियों को कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने पर पृथकवास और उपचार के लिए यहां स्थानांतरित किया जाता है।

जोरवाल ने कहा, ‘‘तेरह कैदी फरार हो गए हैं। उन पर रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हत्या, चोरी, डकैती और बलात्कार सहित मामले थे। उन्हें नारनौल जेल से रेवाड़ी लाया गया था।’’

जोरवाल ने कहा कि जेल अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया कि सुबह कैदियों की नियमित गिनती के दौरान तेरह लोग लापता पाए गए।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और जेल अधिकारियों की ओर से लापरवाही की भी जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता