लाइव न्यूज़ :

Haryana News: सरकार ने खरीद मौसम से पहले किसानों के लिये हेल्पलाइन शुरू की, चौबीसों घंटे मिलेगी मदद

By भाषा | Updated: April 10, 2020 16:06 IST

सरकारी बयान में बृहस्पतिवार को कहा गया, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकुला के मुख्य कार्यालय में चौबीसों घंटे चलने वाली एक समर्पित ‘टोल फ्री हेल्पलाइन’ 1800-180-2060 स्थापित की है, जो 13 अप्रैल तक पूरी तरह से चालू हो जाएगी। खरीद का सत्र 15 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियामा में रबी मौसम खरीद का सत्र 15 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है, इसके चलते प्रत्येक मंडी और खरीद केंद्र के लिए एक योजना का प्रारूप सभी जिलों को दिया गया हैहरियाणा सरकार ने जल्द शुरू होने जा रहे रबी मौसम खरीद सत्र के दौरान किसानों की मदद के लिए चौबीसों घंटे चलने वाली ‘टोल फ्री हेल्पलाइन’ शुरू की है।

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने जल्द शुरू होने जा रहे रबी मौसम खरीद सत्र के दौरान किसानों की मदद के लिए चौबीसों घंटे चलने वाली ‘टोल फ्री हेल्पलाइन’ शुरू की है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए हैं कि खरीद सत्र के दौरान किसानों द्वारा सामाजिक दूरी बनाकर रखने के सरकारी आदेश जैसे मानदंडों का पालन किया जाए। एक सरकारी बयान में बृहस्पतिवार को कहा गया, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकुला के मुख्य कार्यालय में चौबीसों घंटे चलने वाली एक समर्पित ‘टोल फ्री हेल्पलाइन’ 1800-180-2060 स्थापित की है, जो 13 अप्रैल तक पूरी तरह से चालू हो जाएगी। खरीद का सत्र 15 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है।

प्रत्येक मंडी और खरीद केंद्र के लिए एक योजना का प्रारूप सभी जिलों को दिया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मंडियों में ‘सामाजिक दूरी बनाने’ के मानदंडों का पालन किया जाए। हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे खरीद केंद्रों के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर कड़ी निगरानी रखें, जिनकी संख्या 400 से बढ़ाकर 2,000 से अधिक की गई है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ऐसे केन्द्रों पर भीड़ भाड़ा नहीं हो। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक खरीद केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइटर, मास्क और थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराए जाने चाहिए और सामाजिक दूरी बनाकर रखने के मानदंडों का भी कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिया कि उपायुक्त को प्रत्येक ऐसे केंद्र का दौरा करना चाहिए और मजदूरों के अंतर-जिला आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए। सामान्य रूप से खरीद का काम एक अप्रैल से शुरू होता है, लेकिन राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि देशव्यापी ‘लॉकडाऊन’ के चलते 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद की जाएगी और 15 अप्रैल से सरसों खरीद होगी।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया