लाइव न्यूज़ :

हर्षवर्धन ने चांदनी चौक में हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए उप राज्यपाल को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: February 24, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल से जनवरी में चांदनी चौक में निगम प्राधिकारों द्वारा ढहाए गए हनुमान मंदिर का पुनर्निर्माण कराने का अनुरोध करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

हर्षवर्धन चांदनी चौक से लोकसभा सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि कारोबारियों समेत कई लोगों ने मुख्य चांदनी चौक के किनारे मंदिर का पुनर्निर्माण कराने के लिए उनसे संपर्क किया है।

दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा चलायी जा रही चांदनी चौक की सौंदर्यीकरण परियोजना के लिए अदालत के आदेश के बाद चांदनी चौक में कूचा महाजनी में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को ढहा दिया गया था।

मुख्य चांदनी चौक में एक स्थान पर 18 फरवरी को कुछ अज्ञात लोगों ने हनुमान का स्टील का एक मंदिर रख दिया।

केंद्रीय मंत्री ने 21 जनवरी को भेजे अपने पत्र में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि लोगों की धार्मिक भावनाएं काफी आहत हुई हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुराने मंदिर के पास मंदिर का पुनर्निर्माण कराना चाहिए। वहां पर एक ट्रांसफॉर्मर है और वहां पर जगह है जहां इसका पुनर्निर्माण कराया जा सकता है।’’

बहरहाल, पीडब्ल्यूडी ने स्टील का ढांचा रखने के संबंध में पुलिस में एक शिकायत देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि यह सौंदर्यीकरण कार्य में बड़ा अवरोधक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos