लाइव न्यूज़ :

हर्षवर्धन ने फर्जी को-विन एप के खिलाफ लोगों को आगाह किया, सरकार की मंजूरी वाला एप शीघ्र आएगा

By भाषा | Updated: January 6, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को लोगों को ‘को-विन’ नाम के किसी मोबाइल एप को ‘डाउनलोड’ करने और उन पर सूचना साझा करने के खिलाफ आगाह किया। दरअसल, इन्हें शरारती तत्वों ने बनाया है और उनके नाम कोविड-19 टीकाकरण के लिए सरकार के आगामी आधिकारिक एप से मिलते-जुलते हैं।

हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार के आगामी आधिकारिक मंच से मिलते-जुलते नाम वाले कुछ एप शरारती तत्वों ने बनाए हैं, जो एपस्टोर्स पर हैं। उन (एप) को डाउनलोड या उन पर व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करें। एमओएचएफडब्ल्यू (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय) का अधिकारिक मंच (सरकार से मंजूरी प्राप्त) एप आने पर उसे उपयुक्त रूप से प्रकाशित करेगा।’’

‘को-विन’ (कोविड वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क) एप, एक डिजिटल मंच है जिसे केंद्र द्वारा कोविड-19 टीके की आपूर्ति एवं वितरण की वास्तविक समय पर निगरानी के लिए बनाया गया है। यह क्रियान्वयन के लिए तकरीबन अपने अंतिम चरण में है और ‘गूगल प्ले’ स्टोर या किसी अन्य एप स्टोर पर अभी उपलब्ध नहीं कराया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि इस बीच, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने स्वास्थ्य सेवाओं और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के आंकड़े एकत्र किये हैं। इन लोगों को प्रथम प्राथमिकता के तहत कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। आंकड़े को-विन सॉफ्टवेयर पर अपलोड किये जा रहे हैं।

मंत्रालय ने इससे पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि को-विन डिजिटल मंच में डाउनलोड किये जाने योग्य एक मुफ्त मोबाइल एप होगा, जो टीके से जुड़े आंकड़े दर्ज करने में मदद करेगा। यदि कोई व्यक्ति टीका लगवाना चाहता है तो वह इस पर अपना पंजीकरण करा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो