लाइव न्यूज़ :

हर्षवर्धन ने कोविड-19 से निपटने के भारत के तौर-तरीकों की कहानी बयां करता दस्तोवज जारी किया

By भाषा | Updated: March 30, 2021 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 माच्र केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को एक दस्तावेज जारी किया जो पिछले साल जनवरी से नवंबर तक कोविड-19 से निपटने के भारत के तौर-तरीकों की कहानी बयां करता है।

मंत्री कहा कि दस्तावेज ‘चेजिंग द वायरस: ए पब्लिक हेल्थ रिस्पांस टू द कोविड-19 पैंडेमिक’ इस अभूतपूर्व स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने की देश की स्वास्थ्य प्रणाली का एक तथ्यात्मक दस्तावेज है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हर्षवर्धन ने उम्मीद जताई कि स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने में इस दस्तावेज की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

बयान में मंत्री के हवाले से कहा गया, ‘‘यह हम सबके लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। 30 जनवरी को हमारे यहां पहला मामला सामने आया और आज एक साल दो महीने बाद हमारे यहां कोविड-19 के 1.2 करोड़ से अधिक मामले हैं। लेकिन ये वे मामले हैं जिनका हमने पीछा किया। ऐसे और अनेक मामले हो सकते हैं जो हमारे रिकॉर्ड में नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन खुशी की बात यह है कि 1.2 करोड़ मामलों में से 1.13 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं।’’

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘हम सब जानते हैं कि हमने यह लड़ाई प्रत्येक हितधारक के साथ मिलकर लड़ी है। महामारी के खिलाफ हमारी लड़ाई में सभी लोगों द्वारा किए गए प्रयासों का दस्तावेजीकरण करना कठिन होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सामने 2025 तक टीबी को खत्म करने का एक और लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल