लाइव न्यूज़ :

हर्षवर्धन ने पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए आहार क्रांति की शुरूआत की

By भाषा | Updated: April 14, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पोषण और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों, फलों तथा सब्जियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ‘आहार क्रांति’ की शुरूआत की है। बुधवार को जारी एक बयान में इस बारे में बताया गया।

इस पहल का सूत्र वाक्य ‘उत्तम आहार-उत्तम विचार’ है।

हर्षवर्धन ने मंगलवार को इस पहल की शुरूआत करते हुए कहा, ‘‘आज जब देश कोविड-19 जैसी महामारी का सामना कर रहा है, ऐसे में एक संतुलित आहार इस महामारी के प्रभाव को कम करने में एक विशेष उपाय के रूप में कार्य करता है। ऐसे समय में संतुलित आहार के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।’’

बयान में कहा गया है कि ‘आहार क्रांति’ की शुरूआत भारत और दुनिया के समक्ष भूख तथा बीमारियों की गंभीर समस्याओं का समाधान करने के लिए की गई है।

इसमें कहा गया है, ‘‘ अध्ययन से पता चला है कि भारत जितनी ‘कैलोरी’ (भोजन में उपलब्ध ऊर्जा की मात्रा) का उपभोग करता है, उससे दोगुनी ऊर्जा का उत्पादन करता है। हालांकि, अभी भी कई लोग कुपोषित हैं। इस अजीबो-गरीब हालात का मुख्य कारण पोषण संबंधी जागरूकता का अभाव है।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘इस आंदोलन में भारत के परम्परागत आहार के महत्व और पौष्टिकता के बारे में लोगों को जागरूक कर इस समस्या का समाधान करने का प्रस्ताव किया गया है, ताकि स्थानीय फलों और सब्जियों के फायदों और संतुलित आहार के चमत्कारों का लाभ उठाया जा सके।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘आहार क्रांति में स्थानीय फलों और सब्जियों में पोषक रूप से संतुलित आहार को परिपूर्ण बनाने पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।’’

विजनाना भारती (विभा), 'ग्लोबल इंडियन साइंटिस्ट्स एंड टेक्नोक्रेट्स' फोरम (जीआईएसटी), विज्ञान प्रसार और प्रवासी भारतीय अकादमिक एवं वैज्ञानिक सम्पर्क (प्रभास) ‘आहार क्रांति’ की शुरूआत करने के लिए मंच पर आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं