लाइव न्यूज़ :

देशी नस्ल की गायों पर केंद्र सरकार के कार्यक्रम की धीमी गति से हर्षवर्धन खफा

By भाषा | Updated: April 15, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल देशी नस्ल की गायों पर केंद्र के कार्यक्रम की गति से नाखुश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने अधिकारियों को मिशन की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि वह तिमाही आधार पर कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के प्राध्यापक वीरेंद्र कुमार ने इस बारे में जानकारी दी। वह भारत में देशी नस्ल की गायों के पंचगव्य पर अनुसंधान संवर्द्धन के जरिए इसके वैज्ञानिक उपयोग कार्यक्रम के संयोजक हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री ने मंगलवार को वीडियो के कांफ्रेंस माध्यम से एक बैठक की।

कुमार ने बताया, ‘‘एक संक्षिप्त नोटिस पर यह बैठक बुलाई गई थी। मंत्री इसकी (मिशन की) प्रगति को लेकर नाराज हैं। उन्होंने परियोजना का हिस्सा रहे अधिकारियों को भी बदल दिया और अन्य से मिशन का कार्य तेज गति से करने को कहा।’’

उन्होंने बताया, ‘‘मंत्री खुद तिमाही आधार पर प्रगति की समीक्षा करेंगे। ’’

गौरतलब है कि 2017 में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गोमूत्र सहित अन्य पंचगव्य पर वैज्ञानिक वैधता वाले अनुसंधान के लिए एक समिति गठित की थी।

पंचगव्य में दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर शामिल हैं।

कुमार ने बताया कि मिशन को 337 परियोजनाओं प्राप्त हुई हैं, जिनमें 170 का विशेषज्ञ समिति ने चयन किया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न परियोजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि चयनित संस्थानों को अनुसंधान करने के लिए गौशालाओं से जोड़ा जाएगा ताकि कच्चा माल प्राप्त करने में एकरूपता रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह