लाइव न्यूज़ :

हर्षवर्धन ने स्वैच्छिक रक्तदान के बारे में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर बल दिया

By भाषा | Updated: March 20, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मार्च केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए आम लोगों में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता को शनिवार को रेखांकित किया। उन्होंने सुरक्षित रक्त की मांग और उपलब्धता के बीच अंतर को कम करने का भी आह्वान किया।

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के राष्ट्रीय मुख्यालय रक्त केंद्र में एक न्यूक्लिक एसिड जांच (एनएटी) परीक्षण सुविधा के उद्घाटन मौके पर उन्होंने कहा कि शैक्षिक कार्यक्रम को इस तरह तैयार किया जाना चाहिए कि समुदाय को नियमित रक्तदान के लाभ समझ आ सके।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रेरणा के लिए लक्षित समूह शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक घराने, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन, धार्मिक समूह और सरकारी संगठन होंगे। सार्वजनिक मीडिया को लोगों को प्रेरित करने और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए उनमें जागरूकता पैदा करने के काम में शामिल किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि विकसित देशों, में प्रति 1000 लोगों में 50 व्यक्ति एक वर्ष में रक्तदान करते हैं।

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘हमारे देश में, एक वर्ष में प्रति 1000 लोगों में 8-10 व्यक्ति रक्तदान करते हैं। भारत में प्रति वर्ष लगभग 1.4 करोड़ यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। यदि कुल पात्र जनसंख्या का एक प्रतिशत हर साल रक्त दान करता है तो रक्त की कमी नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग