गावी के बोर्ड में नामित हुए हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: December 29, 2020 22:44 IST2020-12-29T22:44:29+5:302020-12-29T22:44:29+5:30

Harsh Vardhan named in Gavi's board | गावी के बोर्ड में नामित हुए हर्षवर्धन

गावी के बोर्ड में नामित हुए हर्षवर्धन

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को ‘ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन्स ऐंड इम्युनाइजेशन’ (गावी) के बोर्ड के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। एक आधिकारिक वक्तव्य में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

गावी बोर्ड, वैक्सीन अलायंस के विदेशों में कामकाज को देखता है और नीति निर्माण एवं रणनीतिक दिशा-निर्देशों की जिम्मेदारी भी इसी बोर्ड की है। यह कार्यक्रम क्रियान्वयन पर भी नजर रखता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि हर्षवर्धन गावी बोर्ड में दक्षिण पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय (सीरो)/पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रीय कार्यालय (डब्ल्यूपीआरओ) का प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्तमान में इस पद पर म्यामां के मींत त्वे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एक जनवरी, 2021 से 31 दिसंबर, 2023 तक बोर्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बोर्ड की बैठक सामान्यत: साल में दो बार- जून और नवंबर-दिसंबर में होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Harsh Vardhan named in Gavi's board

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे