लाइव न्यूज़ :

नवोन्मेष को प्रोत्साहित करने वाली योजना पर हर्ष वर्धन ने जागरुकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: March 30, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्ष वर्धन ने मंगलवार को व्यक्तिगत नवोन्मेषकों को प्रौद्योगिकी क्षेत्र के सफल उद्यमी में बदलने के उद्देश्य से शुरू की गई योजनाओं के बारे में जागरुकता फैलाने के लिये एक कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) की ‘व्यक्तियों, शुरुआतियों और एमएसएमई में नवप्रवर्तनों को प्रोत्साहन’ (प्रिज्म) योजना के तहत एक नवप्रवर्तक- छात्र, पेशेवर या आम नागरिक- को विचार के विकास, शुरुआती विकास और प्रारंभिक उपकरण या अनुसंधान व पेटेंट कराने के लिये तकनीकी, रणनीतिक व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

ऊर्जा से लेकर स्वास्थ्य तथा अपशिष्ट प्रबंधन से लेकर कई दूसरे क्षेत्रों में इस योजना को लागू किया जा रहा है।

देश भर में स्थित डीएसआईआर के केंद्रों के जरिये इस योजना के तहत शुरुआती नवोन्मेष चरण तथा उद्यमिता की तैयारी के लिये अग्रिम चरण, दोनों के लिये अनुदान दिया जाता है।

कार्यक्रम में हर्ष वर्धन ने कहा कि प्रिज्म योजना भारत के समावेशी विकास को साकार करने वाले व्यक्तिगत नवप्रवर्तकों की सहायता करने में अहम भूमिका निभाती है।

उन्होंने कहा, “यह उल्लेखनीय है कि प्रिज्म योजना भारत के ऐसे किसी भी नागरिक की मददगार है जो वहनीय स्वास्थ्य देखभाल, जल, अवजल प्रबंधन, कचरे से संपदा बनाने जैसे क्षेत्रों में मूल प्रौद्योगिकी की दिशा में नया करने का इच्छुक है। इसमें सीधे उस व्यक्ति को लाभ मिलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित